03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद : बाइक की टक्कर से तेंदुए की मौके पर मौत, बाइक सवार घायल

Spread the love

एफएनएन, मुरादाबाद: गुरुवार देर रात ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर लौंगी खुर्द गांव के निकट हरकली डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार कर रहा तेंदुआ से तेज रफ्तार बाइक सवार टकरा गया। बाइक की टक्कर से तेंदुए की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी ठाकुरद्वारा में भर्ती कराया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया।

गुरुवार को थाना भोजपुर के गांव तिगरी निवासी साजिद पुत्र भूरा किसी काम से ठाकुरद्वारा आया था। वह रात नौ बजे बाइक से ठाकुरद्वारा की दिशा से अपने घर जा रहा था। तभी मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे पर लौंगी खुर्द के निकट हरकली डिग्री कॉलेज के पास तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। तेंदुए को देख साजिद घबराहट में अपना संतुलन खो बैठा और बाइक तेंदुए से टकरा गई। इससे साजिद बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं तेंदुआ भी घायल होकर सड़क पर गिर गया।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी। वन दरोगा मदन सिंह का कहना है कि तेंदुए के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हुई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घायल साजिद का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है ।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img