03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मोनालिसा–फरमान शादी विवाद: नाजिया इलाही ने की गहन जांच की मांग

Spread the love

एफएनएन, खरगोन : मोनालिसा–फरमान शादी विवाद ने नया मोड़ लिया। खरगोन पहुंचीं एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान ने विवाह की वैधता, धर्म परिवर्तन, पीएफआई और शारजील इमाम कनेक्शन जैसे कई अहम मामलों पर अपनी बात रखी है।

महाकुंभ के दौरान वायरल हुई महेश्वर की मोनालिसा और फरमान की शादी का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। इस विवाद को लेकर दिल्ली की अधिवक्ता और टीवी डिबेट में सक्रिय रहने वाली नाजिया इलाही खान सोमवार को खरगोन पहुंचीं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस विवाह पर कई गंभीर सवाल उठाते हुए सुरक्षा एजेंसियों से गहन जांच की मांग की।

मीडिया से चर्चा के दौरान नाजिया इलाही खान ने कहा कि यदि फरमान मुस्लिम हैं और मोनालिसा हिंदू आदिवासी समुदाय से हैं, तो हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत सवालों के घेरे में आती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि धर्म परिवर्तन हुआ है, तो उसका वैध प्रमाण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि यदि विवाह स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत हुआ है, तो धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का औचित्य भी जांच का विषय है। उनके अनुसार पूरे मामले की कानूनी जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

नाजिया इलाही खान ने दावा किया कि इस प्रकरण में कुछ अन्य एंगल भी सामने आए हैं, जिनकी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि फरमान का नाम पहले CAA और NRC विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी सामने आया था। ऐसे में यह जांच का विषय है कि उसकी नजदीकियां शारजील इमाम से रही हैं या नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संभावित संबंधों की भी जांच होनी चाहिए। उनके अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। शादी के दौरान सामने आए फोटो और वीडियो पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विवाह के समय “द ट्रू केरला स्टोरी” लिखे बोर्ड को हाथ में रखने का उद्देश्य क्या था, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

नाजिया इलाही खान ने यह भी कहा कि मोनालिसा के पासपोर्ट बनने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पासपोर्ट विभाग से भी जांच की मांग की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर पासपोर्ट रद्द कराने के लिए आवेदन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर राष्ट्रपति, संबंधित केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकारों को इस मामले में ज्ञापन देंगी। उनके साथ फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी मौजूद थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img