03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मोबाइल साथ होगा तभी निकलेगा एटीएम से पैसा, 24×7 लागू होगी व्यवस्था

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : अगर आप डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं तो बैंक खाते में दर्ज अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाना मत भूलिए। अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल के आपका एटीएम पैसे नहीं उगलेगा। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई एटीएम से पैसों की निकासी को लेकर आगामी 18 सितंबर से नियमों में बदलाव करने जा रहा है। नियमों में बदलाव के बाद एसबीआई का कोई भी ग्राहक साथ में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाए बिना एटीएम से पैसों की निकासी नहीं कर सकेगा। बैंक की ओर से यह कदम ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। इससे 6 करोड़ से अधिक खाताधारकों को लाभ मिलेगा।

क्या होगा नया नियम?

एसबीआई द्वारा एटीएम से पैसों की निकासी के लिए आगामी 18 सितंबर से नियमों में बदलाव किए जाने के बाद उसका कोई भी ग्राहक जब अपने साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाएगा, तभी पैसा निकाल सकेगा. क्योंकि एटीएम से होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शंस में कमी लाने के मकसद से एसबीआई ने वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित एटीएम से निकासी सुविधा को चौबीसों घंटे लागू करने का फैसला किया है।यह सुविधा देश भर के सभी एसबीआई एटीएम पर लागू होगी। इससे पहले बैंक ने 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी पर ओटीपी आधारित नकदी निकासी को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पेश किया था।यह नियम 1 जनवरी से लागू किया गया था. अब इस सुविधा का विस्तार किया जा रहा है।

नकदी निकासी के लिए करना होगा ये काम

अब 10,000 रुपये या ज्यादा की राशि के लिए एसबीआई के डेबिट कार्डधारकों को हर बार अपनी डेबिट कार्ड पिन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी डालना होगा। बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 24×7 ओटीपी आधारित नकदी निकासी की सुविधा को पेश करने के साथ एसबीआई ने एटीएम नकदी लेनदेन में अपने सुरक्षा के स्तर को और मजबूत किया है। बैंक के मुताबिक, इस सुविधा को पूरा दिन लागू करने से एसबीआई डेबिट कार्डधारक धोखाधड़ी, अप्रमाणित निकासी, कार्ड स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग आदि का शिकार होने से बचेंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...

Topics

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img