03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महंगाई को कंट्रोल नहीं कर पाया उत्तराखंड, देश के पांच सबसे महंगे राज्यों में शामिल

  • पिछले एक साल में 7.93 प्रतिशत बढ़ गई महंगाई

एफएनएन, देहरादून : अपना उत्तराखंड देश के पांच महंगे राज्यों में शामिल हो गया है। ऐसा एक साल में हुआ है। इसका खुलासा केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी की गई उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से हुआ है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में महंगाई को मौसम से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि मानसून में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम बढ़ते ही हैं। इस बीच 14 सितंबर को केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट ने हैरत में डाल दिया। पिछले साल अगस्त माह की तुलना में इस साल अगस्त माह में प्रदेश में महंगाई दर में 7.93 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और उत्तराखंड महंगाई दर के मामले में देश के 5 किस राज्य में शामिल हो गया।
हिमाचल को ले लें तो यह प्रदेश महंगाई पर अंकुश लगाने के मामले में उत्तराखंड से बेहतर साबित हुआ है। इसी तरह दिल्ली भी उपभोक्ता वस्तुओं की महंगाई पर नियंत्रण लगाने के मामले में बेहतर है।

… तो ग्रामीण क्षेत्रों ने बढ़ाई महंगाई

प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों पर महंगाई की अधिक मार देखी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 8.10 और शहरी क्षेत्रों में 7.68 है। माना जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र उपभोक्ता वस्तुओं के मामले में शहरों और परिवहन व्यवस्था पर निर्भर होकर रह गए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में मानसून के दौरान कीमतों में उछाल आ जाता है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img