03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

समस्याओं को लेकर विधायक बेहड़ ने व्यापारियों और अधिकारियों के साथ की बैठक

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : विधायक तिलक राज बेहड़ ने शुक्रवार को अपने आवास विकास स्थित कार्यालय में व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों, लोक निर्माण विभाग तथा विधुत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमे शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा एक नाला बनाया जा रहा है के सम्बन्ध में व्यापारियों को आ रही बधाओं को दूर करने हेतु तथा व्यापारियों के हितो को ध्यान रखते हुई विधायक बेहड़ ने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्यायें विधायक बेहड़ के समक्ष रखी।

जिनका मौक़े पर ही निदान कराया गया, साथ ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा की नाला खुदाई के समय ये अवश्य ध्यान में रखा जाये की बरसात का पानी नाले में ही गिरे किसी दुकानदार को परेशानी न हो तथा साथ ही बीच में पड़ने वाले विधुत पोलो व ट्रांसफार्मरो को भी हटाकर दूसरे स्थान पर लगाया जाए। ईधर किच्छा शास्त्री मार्केट के व्यापारियों ने सड़क निर्माण कराए जाने हेतु विधायक बेहड़ से आग्रह किया। जिस सम्बन्ध में विधायक बेहड़ ने सडक निर्माण कराए जाने का आश्वाशन दिया।

विधायक बेहड़ ने लोक निर्माण के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा किच्छा डीडी चौराहे से आदित्य चौक तक सडक चौड़ीकरण तथा डिवाडर निर्माण का आंगणन पुनः बनाये जाने के लिए निर्देश दिए, तथा रास्ते में पड़ने वाले विधुत पोलो तथा ट्रांसफार्मरों को जल्द से जल्द अन्य जगह स्थानांतरित किये जाने हेतु विधुत विभाग को निर्देशित किया। तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि उनके द्वारा किच्छा रेलवे स्टेशन से चीनी मिल तक जो अतिक्रमण हटाया गया था।

जिस सम्बंध में वह माननीय मख्यमंत्री से भी मिले थे तथा उजाड़े गए लोगों को बसाये जाने का आग्रह किया था उसमे अभी तक कोई कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है जबकी हमारे सैकड़ो व्यापारियों को वहां से हटा दिया गया, इस सडक का चौड़ीकरण कर बीच में डिवाइडर का कार्य जल्द प्रारंभ कराए जाने को कहा साथ ही किच्छा के मलसा गिरधरपुर की तुलसीधाम रोड में मरम्मत का जो निर्माण कार्य किया जाना है उसका कार्य जल्द से जल्द एक हफ्ते के भीतर प्रारम्भ कराये जाने के लिए निर्देशित किया और वहां पर कार्यरत उधोगो को भी जो कि अपना पानी सडक में छोड़ देते है

को पानी निकासी कि उचित व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया जाए उनके द्वारा नाले बनाकर पानी की निकासी की जाए ताकि पानी सड़क में आने से सड़क खराब होने की नौबत न आये। इस दौरान किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी,विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़,व्यापर मंडल महामंत्री विजय अरोरा ,व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, वीरू बाटला, विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी,उपखण्ड अधिकारी दिनेश चंद गुररानी, अवर अभियंता ओम कुमार तथा लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता प्रकाश लाल तथा पडियाल मौजूद रहे |

Hot this week

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Topics

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img