किच्छा में विधायक निधि से बनने वाले तीनों गेटों का विधायक बेहड़ ने अधिकारियों के साथ करवाया स्थान चिन्हिकरण

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, किच्छा : विधायक तिलक राज बेहड़ रुद्रपुर आदित्य चौक पर लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, चकबंदी के अधिकारी तथा क्षेत्र के पदाधिकारीयों के साथ पहुंचे। विधायक बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि किच्छा शहर में विधायक निधि से लगभग एक करोड़ की लागत से तीन भव्य गेटों का निर्माण कराया जा रहा है इसमें एक गेट किच्छा आदित्य चौक के निकट एक गेट किच्छा दरऊ चौराहे के निकट तथा तीसरा गेट हल्द्वानी बाईपास स्थित हिमालय पब्लिक स्कूल के निकट बनाए जा रहे हैं जिसका आज अधिकारियों के साथ स्थान चिन्हिकरण किया जा रहा है ताकि भविष्य में गेटों के निर्माण होने पर कोई कठिनाई न आए, तथा इस विषय में सभी अधिकारियों की मौजूदगी में जगह का चिन्हिकरण कर विभागों से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने के निर्देश दिए गए।

बेहड़ ने कहा कि नगर को भव्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है विधुत पोल जो विकास के रास्ते में आ रहे है उन्हें हटाया जायेगा। आदित्य चौक से दींन दयाल चौक तक तथा रेलवे स्टेशन से बंडिया होते हुए बाईपास तक चौड़ीकरण के प्रस्ताव भी तैयार कराए जा रहे है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, किच्छा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोड़ा, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विनोद प्रसाद डबरियाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग पंकज कुमार, ऐई लोक निर्माण विभाग प्रकाश लाल, जेई ग्रामीण निर्माण विभाग गोपाल भट्ट,चक्बन्धी कानूनगो अनिल कुमार,पटवारी अशोक कुमार,पंकज कुमार,विधुत विभाग जेई ओम कुमार, सुनील ठाकुर,नजाकत खान, जगरूप सिंह गोल्डी, सुनीता कश्यप, धर्मेंद्र सिंधी आदि लोग उपस्थित रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img