03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मिनी स्विटजरलैंड चोपता में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक, होटलों में 11 तक बुकिंग फुल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सीजन की पहली बर्फबारी से मिनी स्विटजरलैंड के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोपता में रौनक लौट आई है। दो दिनों में यहां लगभग दो हजार पर्यटक पहुंच चुके हैं। होटल, लॉज, हट्स एवं टेंट संचालकों को 11 फरवरी तक की बुकिंग मिल चुकी है। उधर, कार्तिक स्वामी, घिमतोली में भी बर्फबारी का आनंद लेने काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं।

बीते वर्ष बरसात के लगभग चार माह के बाद बृहस्पतिवार को चोपता में इस सीजन की पहली अच्छी बर्फबारी हुई है। मक्कूबैंड से चोपता तक डेढ़ से दो फीट तक बर्फ गिरी। ऐसे में प्रकृति ने चारों तरफ सफेद चादर ओढ़ ली थी, जिससे यहां की छठा देखती ही बन रही है। बर्फबारी के दौरान ही यहां पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए थे।

देर शाम तक यहां एक हजार पर्यटक पहुंच चुके थे। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे बर्फ पिघल रही है, लेकिन पूरा क्षेत्र अब भी बर्फ से लकदक बना हुआ है। इधर, बर्फबारी के बाद यहां कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शीतकाल में पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। बीते वर्ष दिसंबर और इस वर्ष जनवरी में एक-दो बार हल्की बर्फबारी हुई थी, जो धूप निकलते ही पिघल गई थी, लेकिन अब जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में रौनक लौट आई है। जिससे कारोबार को भी गति मिलने लगी है। हमें 11 फरवरी तक की बुकिंग मिल चुकी है। -मुकुल मैठाणी, संचालक, फ्यूंली कैंप बनियाकुंड

शीतकाल में बर्फबारी नहीं होने से कारोबार चौपट हो गया था, लेकिन अब बर्फबारी होने के बाद यहां सैलानी पहुंचने लगे हैं। आने वाले दिनों में भी बर्फ होती है, तो कारोबार को भी गति मिलेगी।

तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होते ही कारोबार भी थम सा गया था। मौसम की मार से बची उम्मीदें खत्म हो गईं थी, लेकिन अब क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई है, जिससे यहां पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। प्रकृति के उपहार से अब स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img