Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकाशीपुर की मेयर और उनके पति कोरोना पॉजिटिव

काशीपुर की मेयर और उनके पति कोरोना पॉजिटिव

– देर रात आई रिपोर्ट में ऊधमसिंह नगर के 106 लोग संक्रमित मिले

एफएनएन, ऊधमसिंह नगर : कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में काशीपुर की मेयर और उनके पति समेत कुल 106 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।सीएमओ डॉ देवेंद्र सिंह पांचाल ने बताया कि रिपोर्ट में काशीपुर में 20, किच्छा में 5, सितारगंज में 20, रुद्रपुर में 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं। छह लोगों में एक भी लक्षण नही मिला है लेकिन संक्रमित है।

आइसोलेशन में मेयर और उनके पति

कोरोना संक्रमण ने काशीपुर की मेयर व उनके पति को भी अपनी चपेट में लिया है। दोनों को कोविड सेंटर भेज दिया गया है। इनके साथ ही काशीपुर राजकीय चिकित्सालय के तीन कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। इन सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments