03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोतवाली में पथराव करने वाले 150 नपे, मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: कोतवाली पर पथराव के मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कोतवाल किच्छा को सौंपी है। पुलिस जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करेगी।

विवाद में घोंप दी थी मांथे पर चाबी

बता दें कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान विवाद में सीपीयू कर्मी ने रम्पुरा निवासी युवक के माथे पर चाबी घोंप दी थी। इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया था। कोतवाली में पथराव किया गया था। इससे रामपुर हाइवे से गुजरने वाले कुछ वाहनों के शीशे भी टूटे, साथ ही राहगीर और पुलिस कर्मी चोटिल हुए थे।विधायक राजकुमार ठुकराल ने मामला शांत कराया था। इस मामले में कोतवाल रुद्रपुर कैलाश चंद्र भटट ने 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा धारा 147, 149, 188, 332, 353, 427, 279 और 270 आईपीसी और 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। कोतवाल किच्छा उमेश मलिक को जांच सौंपी गई है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपियों को चयनित किया जाएगा और किसी निर्दोष को कोई सजा नहीं मिलेगी।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img