03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए

एफएनएन, लखनऊ : मायावती ने महिला उत्पीड़न के मामलों में सरकार पर असंवेदनशील और लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए महिला उत्पीड़न के मामलों में सरकार पर असंवेदनशील और लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया| मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश में वैसे तो हर प्रकार के अपराध चरम पर होने से अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल है, लेकिन खासकर दलित और महिला उत्पीड़न एवं असुरक्षा की आए दिन होने वाली दर्दनाक व शर्मनाक घटनाओं से हर तरफ चिन्ता है| ऐसे संगीन मामलों में भी सरकार की असंवेदनशीलता व लापरवाही अति-दुःखद है| उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा “हाथरस में दलित उत्पीड़न व पिता की हत्या तथा गुजरात में दलित आरटीआई कार्यकर्ता की निर्मम हत्या यह साबित करती है कि कांग्रेस पार्टी की तरह भाजपा सरकार में भी दलितों, शोषितों और महिलाओं आदि की जान तथा आत्म सम्मान कतई सुरक्षित नहीं है। सरकार इस ओर तुरन्त ध्यान दे|

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img