03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, दो कोच जलकर राख, 1 की मौत

Spread the love

एफएनएन, आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के यलमंचिली में रविवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन (18189) में आग लग गई है. इस हादसे में एक शख्स की मौत की खबर है. आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोको पायलट ने आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक दिया. इसके बाद रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया. बता दें, ट्रेन झारखंड की स्टील नगरी टाटा से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी कि आंध्र प्रदेश में हादसे का शिकार हो गई.

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस विशाखापट्टनम के दुव्वाडा से होकर एर्नाकुलम जा रही थी, तब पैंट्री कार के पास वाले दो कोच बी-1 और एम-2 में आग लग गई. समय रहते सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. ट्रेन के दोनों कोच बुरी तरह से जलकर खाक हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही राहत कार्य शुरु किए गए. आग को देखकर घबराए यात्री कोच से उतरकर स्टेशन की तरफ भागने लगे. चारों तरफ धुआं ही धुंआ फैल गया. ट्रेन चार घंटे की देरी से अनकापल्ली पहुंची.

वहीं, इस हादसे पर अनकापल्ली के SP तुहिन सिन्हा ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे. दोनों डिब्बों में यात्रियों का सारा सामान पूरी तरह जल गया था. रेलवे के सीनियर अधिकारी स्टेशन पहुंचे और हालात का जायजा लिया. एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं. रेल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात करीब 12:45 बजे मिली. अधिकारी ने आगे बताया कि जब टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगी, तो एक कोच में 82 और दूसरे में 76 यात्री सवार थे.

एक की मौत
इस हादसे में, B1 कोच में एक व्यक्ति के जिंदा जलने की खबर है. मृतक की पहचान विशाखापत्तनम के रहने वाले चंद्रशेखर सुंदर (70) के तौर पर हुई. इस बीच, दोनों डिब्बों से 157 यात्रियों को तीन APSRTC बसों में समरलाकोटा स्टेशन भेजा गया, जहां से उन्हें बताया गया कि उन्हें दूसरी ट्रेन से भेजा जाएगा.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img