03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राम मंदिर का नक्शा पास, 13000 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में होगा निर्माण

एफएनएन, अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का नक्शा आज पास कर दिया गया। अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से नक्शे को पास कर दिया गया। 274110 वर्ग मीटर ओपन एरिया और करीब 13000 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया का नक्शा पास किया गया है। 13000 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में राम मंदिर बनेगा। भगवान राम का मंदिर 36 से 40 महीने में बनकर तैयार हो सकता है। मंदिर निर्माण में एक ग्राम भी लोहे का प्रयोग नहीं होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि मंदिर की आयु कम से कम एक हजार वर्ष होगी। मंदिर निर्माण में पत्थरों का उपयोग होगा। राम मंदिर का एरिया करीब तीन एकड़ का होगा।

चंपत राय ने कहा था कि मंदिर निर्माण में 10,000 तांबे की पत्तियां व रॉड भी चाहिए। इसके लिए दानदाताओं को आगे आने की जरूरत है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार हर साल दो करोड़ लोग अयोध्या दर्शन के लिए आते हैं। राम मंदिर बन जाने के बाद यह आंकड़ा काफी बढ़ जाएगा। इसलिए सरकार बस, रेल, हवाई जहाज आदि सुविधाओं के बारे में सोच रही है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img