03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haldwani में आज गरजेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani हल्द्वानी में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की जनसभा प्रस्तावित है। रामलीला मैदान में होने वाली इस सभा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। रैली को देखते हुए शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

बेलबाबा क्षेत्र में पुलिस शहर की ओर आने वाले वाहनों की जांच कर रही है। वाहन चालकों की जानकारी दर्ज करने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रामलीला मैदान में कार्यक्रम के दौरान प्रवेश के लिए चार गेट बनाए गए हैं। मुख्य गेट से केवल मल्लिकार्जुन खरगे के काफिले को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अन्य निर्धारित गेटों से मैदान में दाखिल होंगे।

रैली की सुरक्षा के लिए तीन राजपत्रित अधिकारियों के अलावा चार इंस्पेक्टर, 65 एसआई और एएसआई समेत करीब 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही दो प्लाटून पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई हैं।

उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन का स्वाद चखेंगे खरगे

हल्द्वानी पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए उत्तराखंड के स्थानीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक भोजन तैयार किया जाएगा। विधायक सुमित हृदयेश के अनुसार, सावन के महीने को देखते हुए भोजन में दाल, रोटी, मिक्स वेज, पहाड़ी रायता, पनीर की सब्जी और चावल शामिल होंगे।

विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत

मल्लिकार्जुन खरगे की यह हल्द्वानी में पहली जनसभा बताई जा रही है। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत के तौर पर पेश किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस रैली का प्रभाव केवल नैनीताल और ऊधमसिंह नगर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी के अभियान को गति मिलेगी।

रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार शाम रामलीला मैदान का निरीक्षण किया था। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की है।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img