03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

महाराष्ट्र-झारखंड समेत देश के इन राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, जानें कहां-कहां लगी पाबंदी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। दूसरी लहर की चपेट में देश के ज्यादातर राज्य आए हैं। ऐसे में कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन को सभी राज्य एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। देश के सभी राज्य कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जिससे देश में कोरोना संक्रमण की इस बेकाबू रफ्तार को कम किया जा सके। इसके मद्देनजर देश के कई राज्यों ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। इस राज्यों में महाराष्ट्र, झारखंड, केरल जैसे तमाम राज्य हैं। इसके अलावा कई राज्य ऐसे भी है जहां पहले से लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। आइए जानते हैं भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वर्तमान स्थिति क्या है, ये कितने राज्यों में बढ़ाया गया है और किन राज्यों में सख्त पाबंदियां लागू हैं…

महाराष्ट्र में 15 दिन बढ़ा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 15 दिन के और बढ़ा दिया है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आगामी 1 जून तक राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से आदेश भी जारी किया गया है जिनमें तमाम दिशा निर्देश है। इसमें कुछ नए नियमों को भी जोड़ा गया है ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। इससे पहले 15 मई तक राज्य में लॉकडाउन लागू किया गया था।

झारखंड में 27 मई तक लॉकडाउन बढ़ा

झारखंड सरकार ने मिनी लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को अगले दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 27 मई सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही 16 मई की सुबह छह बजे से पूर्व से जारी प्रतिबंधों के अतिरिक्त चार नए प्रतिबंध भी प्रभावी रहेंगे। इसके तहत अब दुल्हा-दूल्हन को शामिल करके अधिकतम 11 लोगों की मौजूदगी में शादी केवल अपने घरों में या कोर्ट में संपन्न होगी। इस अवसर पर किसी प्रकार का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।

तेलंगाना में बढ़ा 10 दिनों का लॉकडाउन

तेलंगाना में 10 दिनों का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य में 12 मई से 10 दिनों के लिए लाकडाउन लगाने का फैसला किया गया।

छत्तीसगढ़ के एक जिले में लगा पूर्ण लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण 12 मई की मध्यरात्रि से 15 मई की मध्यरात्रि तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

असम में कड़ी पाबंदियां

असम सरकार ने कहा है कि COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, कड़े प्रतिबंधों को लागू किया जाना चाहिए। अगले आदेशों तक 13 मई को सुबह 5 बजे से हर रोज दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है।

गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू

गुजरात ने भी राज्य के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा समेत इन शहरों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन

देश के सबसे बड़े राज्य यूपी ने कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि को 17 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। दिल्ली में भी लाकडाउन सोमवार, 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

हरियाणा-राजस्थान में बढ़ा था लॉकडाउन

हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर लगाई गई पाबंदियां 17 मई तक बढ़ा दी है। राजस्थान में सोमवार सुबह पांच बजे (10 मई) से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img