03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गोवा अग्निकांड : पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स

एफएनएन, नई दिल्ली: गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में आग लगने के मामले में धड़ाधड़ कार्रवाई हो रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाइलैंड में हिरासत में ले लिया गया है. अधिकारियों ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया जारी है.

वहीं, इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने दोनों भगोड़े भाइयों के पासपोर्ट भी रद्द कर दिए हैं. नाइट क्लब में आग लगने के फौरन बाद दोनो भाई (सौरभ और गौरव लूथरा) थाइलैंड के फुकेट भाग गए थे. वहीं, से दोनों को हिरासत में लिया गया है.

नाइट क्लब के मालिक लूथरा भाइयों के खिलाफ इंटरपोल ने पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था, जिसके बाद यह खबर सामने आई है. दोनों भाइयों ने दिल्ली के एक कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसें कोर्ट ने खारिज कर दिया. हालांकि, आरोपियों के वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें भारत आने पर पकड़ लिया गया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे काम के संबंध में थाईलैंड गए थे और अब वापस लौटना चाहते थे, लेकिन उन्हें हिरासत में लिए जाने का डर है. उनके वकीलों ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके मुवक्किल ने गोवा में सही कोर्ट में जाने के लिए सिर्फ थोड़ी देर के लिए ट्रांजिट प्रोटेक्शन मांगा था.

बता दें, शनिवार 6 दिसंबर को गोवा के अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमिया नाइट क्लब में अचानक आग लगने से करीब 25 लोगों की जलकर मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए थे. मामले को बढ़ता देख दोनों भाइयों को आरोपी बनाया गया था. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इस हादसे पर फौरन एक्शन लिया और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जिसके बाद जिला प्रशासन ने बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब पर बुलडोजर चलाने की भी कार्रवाई की.

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img