03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भूमि पट्टे के नियमितीकरण के लिए वर्ष-2004 के सर्किल रेट को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : कैबिनेट ने सितारगंज के कल्याणपुर में भूमि पट्टे के नियमितीकरण के लिए वर्ष-2004 के सर्किल रेट को मंजूरी दी है। इससे कल्याणपुर के सौ से अधिक परिवारों को खासी राहत होगी। पहले 2016 का सर्किल रेट तय हुआ था। इससे प्रति एकड़ करीब 38 लाख रुपये व्यक्ति को देना था।

सितारगंज कल्याणपुर में धारचूला और अल्मोड़ा मैग्नेसाइट के सौ से अधिक विस्थापितों को भूमि का पट्टा दिया गया था। इस भूमि पर भूमिधरी का अधिकार देने के लिए लंबी कवायद की गई। बाद में नियमितीकरण के लिए सर्किल रेट जुलाई-2025 में वर्ष-2016 के हिसाब से तय किया गया।

2004 के हिसाब से सर्किल रेट तय होने से मिलेगा राहत
इससे प्रति एकड़ नियमितीकरण के लिए करीब 38 लाख देने की व्यवस्था करनी थी। यह बड़ी राशि थी, इसका मुद्दा भी उठा था। इसके बाद सरकार ने सर्किल रेट 2004 के हिसाब से लेने को मंजूरी दी है। ऐसे में अब 38 लाख की तुलना में आधे से अधिक की राहत मिल सकने का अनुमान है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कहते हैं कि लोगों को राहत देने के लिए काफी समय से कोशिश चल रही थी। 2016 के हिसाब सर्किल रेट देने में मुश्किल की बात भी सामने आयी थी। उनकी परेशानी को सरकार ने समझा है, अब 2004 के हिसाब से सर्किल रेट तय किया गया है, इससे काफी राहत हो सकेगी।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img