03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

लोस चुनाव की तारीखों का कल होगा एलान, चुनाव आयोग कल दोपहर को करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की कल घोषणा होने वाली है। चुनाव की तारीखों को लेकर कल चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस बात की जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी है।

आम चुनाव 2024 के साथ कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस होगी। इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

पिछली बार 10 मार्च को हुई थी घोषणा

लोकसभा चुनाव की घोषणा कल होने वाली है। इससे पिछले 2019 के चुनाव की घोषणा 10 मार्च को ही हो गई थी।चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था, लेकिन इस बार शनिवार को इसकी घोषणा होगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

6 से 7 चरणों में हो सकते हैं चुनाव

पिछली बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुए थे। इस बार भी संभावना है कि चुनाव 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं।

दोनों चुनाव आयुक्तों ने आज पदभार संभाला

आम चुनावों के एलान से पहले आज दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने पदभार ग्रहण किया है। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया। पूर्व नौकरशाहों को गुरुवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के चलते खाली हो गए थे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

2019 में ये था चुनावी कार्यक्रम

पहला चरण दूसरा चरण तीसरा चरण चौथा चरण पांचवां चरण छठा चरण सातवां चरण
सीटें 91 97 115 71 51 59 59
राज्य 20 13 14 9 7 7 8
अधिसूचना 18 मार्च 19 मार्च 28 मार्च 2 अप्रैल 10 अप्रैल 16 अप्रैल 22 अप्रैल
नामांकन 25 मार्च 26 मार्च 4 अप्रैल 9 अप्रैल 18 अप्रैल 23 अप्रैल 29 अप्रैल
जांच 26 मार्च 27 मार्च 5 अप्रैल 10 अप्रैल 20 अप्रैल 24 अप्रैल 30 अप्रैल
नाम वापसी 28 मार्च 29 मार्च 8 अप्रैल 12 अप्रैल 22 अप्रैल 26 अप्रैल 2 मई
मतदान 11 अप्रैल 18 अप्रैल 23 अप्रैल 29 अप्रैल 6 मई 12 मई 19 मई
नतीजे 23 मई 2019
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी...

Topics

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी...

Suvendu Adhikari के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप

एफएनएन, मध्यमग्राम : Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24...

Almora Road Accident : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora Road Accident अल्मोड़ा जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img