03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव 2024: हरिद्वार जिले में लंबे समय बाद एकजुट होती नजर आ रही कांग्रेस, क्‍या बदलेंगे समीकरण?

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के चुनाव में लंबे समय बाद हरिद्वार जिले की कांग्रेस एकजुट होती नजर आ रही है। बुधवार को वीरेंद्र रावत के रोड शो में सभी गुटों के नेता एक दूसरे के साथ कदमताल करते नजर आए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसमें अहम भूमिका निभाई। रावत ने नामांकन के बाद प्रीतम गुट के माने जाने वाले पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल और पूर्व सभासद अशोक शर्मा को रोड शो की सफलता के लिए मैन आफ द मैच बताकर दूसरे धड़ों के कांग्रेसियों को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास किया।
हरिद्वार जनपद में सक्रिय रहते हैं हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार हरिद्वार जनपद में सक्रिय रहते हैं। हालांकि यह भी सच है कि जिले के कांग्रेसियों में प्रीतम गुट का भी दबदबा रहता है। इनके अलावा लोकल स्तर पर पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के समर्थकों के रूप में कांग्रेस का तीसरा गुट भी वजूद में रहता है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायकों ने भी रोड शो में भीड़ जुटाई

दूसरी तरफ कई विधायकों ने भी अपने-अपने गुट बनाए हुए हैं। इससे कांग्रेस हरिद्वार में कई खेमों में बंटी नजर आती है, लेकिन बुधवार को वीरेंद्र रावत के रोड शो में मंगलौर से पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन से लेकर पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, राजीव चौधरी सहित सभी नेता एकजुटता के साथ कांग्रेस की जीत के लिए लामबंद नजर आए।

विधायकों ने भी रोड शो में भीड़ जुटाई। वीरेंद्र रावत ने भी किसी को चाचा तो किसी को बड़ा भाई कहकर संबोधित करते हुए नजदीकी जताई।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img