03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता में डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

एफएनएन, रुद्रपुर : नानकमत्ता में आज सुबह डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत पुलिस के तमाम बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
बताते हैं कि बाबा तरसेम सिंह आज सुबह करीब 6:30 बजे रोज की तरह ही गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल के बाहर बैठे थे। इसी बीच बाइक पर दो पगड़ी धारी आए और बाबा को गोली मारकर भाग निकले। बाबा के दो गोली पेट और गर्दन पर लगी। खटीमा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। स्वास्तिक अस्पताल में उनकी मौत की डॉक्टर ने पुष्टि की। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है। लेकिन उनका अभी कोई सुराग नहीं लग सकता है। सूत्र बताते हैं कि कई विवाद पुलिस को पता लगे हैं जिनकी जांच की जा रही है। बताते हैं कि बाबा तरसेम सिंह ने 20 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान माल का खतरा भी बताया था।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img