03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लॉरेंस बिश्नोई जेल में, चार खासमखास गुर्गे संभाल रहे जरायम की सल्तनत

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, मुम्बई/Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग एक बार फिर सुर्खियों में है। लॉरेंस खुद तो अभी गुजरात की साब रम तू जेल में बंद है लेकिन धमकाने मर्डर कराने और फिरौती वसूलवाने का उसका धंधा बदस्तूर जारी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी ले चुकने के बाद अब यह शीशे की तरह साफ हो चुका है कि लॉरेंस के ही शूटरों ने मुंबई में इस बड़ी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। दो शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, तीसरे की तलाश जारी है।

रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी, लॉरेंस बिश्नोई

लॉरेंस के जेल में होने के बाद भी उसके चार खासमखास गुर्गे उसका गैंग चला रहे हैं। माना जाता है कि लॉरेंस के गैंग में 700 से ज्यादा शूटर हैं। गैंग का नारा है ‘जय बलकारी’। अकेले पंजाब में ही लॉरेंस के 300 शूटर एक्टिव हैं। एनआईए भी अपनी चार्जशीट में उसके गैंग की तुलना डी कंपनी यानी दाऊद कंपनी से कर चुकी है। इन्हीं चार खासमखास गुर्गों के जरिए लॉरेंस वर्षों से अपराध जगत में अपना दबदबा कायम रखे हुए है।

रोहित गोदारा

रोहित गोदारा बीकानेर (राजस्थान) का रहने वाला है। वर्ष 2010 में क्राइम की दुनिया में कदम रखा था। उस पर 32 केस दर्ज हैं। हाल ही में राजस्थान के दो व्यापारियों से 19 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। करणी सेना प्रमुख सुखदेव गोगामेड़ी के मर्डर का प्लान रोहित गोदारा ने ही बनाया था-ऐसी चर्चा आम है। पुलिस का अनुमान है कि गोदारा पुर्तगाल या अजरबैजान में से किसी एक देश में कहीं छुपा है। 2022 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका भी गया था। गोदारा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। इसी साल अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर जो गोलीबारी हुई थी, उसकी प्लानिंग गोदारा की ही थी। हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या भी इसने ही करवाई थी।

गोल्डी बराड़

लॉरेंस का दूसरा खास गुर्गा है गोल्डी बराड़, जिसे गृह मंत्रालय आतंकवादी घोषित कर चुका है। सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर पंजाब-हरियाणा में 54 केस दर्ज हैं। वसूली extortion के ही 24 केस हैं। एनआईए के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई का पूरा नेटवर्क यही संभालता है। बराड़ ही व्यापारियों को कॉल कर रंगदारी मांगता है। इसके ऊपर पहला केस फरीदकोट में दर्ज हुआ था। 1994 में पैदा हुआ बराड़ पुलिस फेमिली से ताल्लुक रखता है। फिलहाल यह कनाडा में छिपा हुआ बताया जा रहा है। इसी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।

काला जठेड़ी

काला जठेड़ी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। इसका असली नाम संदीप झांझरिया है। 12वीं पास करने के बाद केबल ऑपरेटर का काम करता था। शुरू में छोटे-मोटे अपराध किए, बाद में हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान में मर्डर के कई मामलों में इसका नाम आया था। फिर डकैती और लूट के मामले दर्ज हुए। 2004 में इसे पहली बार अरेस्ट किया गया था। भोंडसी जेल में बंद रहने के दौरान वह राजू बसोदी के जरिए लॉरेंस के टच में आया था। काला जठेड़ी हरियाणा पुलिस की हिरासत से फरार भी हो चुका है। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है। मार्च 2024 में लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से शादी के लिए 6 घंटे की पैरोल मिली थी। काला जठेड़ी के गुर्गे भी लॉरेंस के लिए काम करते हैं।

अनमोल बिश्नोई

अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु, लॉरेंस बिश्नोई का  भाई है और उलका बायां हाथ माना जाता है। अनमोल बिश्नोई का नाम मूसेवाला हत्याकांड में आया था। 2023 में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी। पिछले साल वह भारत से भाग गया था। बताया जा रहा है कि फिलहाल वह कीनिया या कनाडा में छिपा है। अनमोल जोधपुर की जेल में सजा भी काट चुका है। लॉरेंस के गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई कराने और गुर्गों की भर्ती करने का जिम्मा भी वही संभालता है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img