एफएनएन ब्यूरो, मुम्बई/Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग एक बार फिर सुर्खियों में है। लॉरेंस खुद तो अभी गुजरात की साब रम तू जेल में बंद है लेकिन धमकाने मर्डर कराने और फिरौती वसूलवाने का उसका धंधा बदस्तूर जारी है।
एफएनएन ब्यूरो, देहरादून। वन विभाग की टीम ने उत्तराखंड के जंगलों से संरक्षित पक्षी तोते की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो पक्षी तस्करों को 47 जिंदा तोतों के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर इन तोतों को खेड़ा के जंगल से पकड़कर दिल्ली बेचने ले जा रहे थे।
एफएनएन ब्यूरो, शाहजहाँपुर-उप्र। शाहजहांपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर व अशिक्षित लोगों के बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले दस आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 पासबुक, दस चेक बुक, एटीएम कार्ड और तमंचे भी बरामद किए हैं।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। दिल्ली एनसीआर में कार चालकों से चोरी और लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके ठकठक गैंग ने अब बरेली शहर में भी दस्तक दे दी है। ठकठक गैंग के लुटेरों ने पीलीभीत बाईपास ओवरब्रिज तिराहे पर कार सवार सरकारी डॉक्टर का ध्यान भटकाकर उनका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित डॉक्टर ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एफएनएन ब्यूरो, कुशीनगर-उप्र। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस ने जाली करेंसी के काले धंधे का देश भर में बहुत बड़ा नेटवर्क चला रहे समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता रफी खान और उसके गिरोह के दस शातिरों को भी गिरफ्तार किया है। गैंग के कब्जे से 5.62 लाख रुपये के जाली नोट और हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद हुआ है। हालांकि सपा ने गिरफ्तारी को राजनीति बदले से प्रेरित कार्रवाई बतााया है।
एफएनएन, सिरौली-बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम बताते हुए अधेड़ को धोखे से बुलाकर बंधक बना लेने, रकम ऐठने और रंगदारी मांगने के आरोपों में पुलिस ने थाना फतेहगंज पश्चिमी के तीन शातिर बदमाशों को शाहबाद रोड स्थित एक खाली पड़े ढाबे से गिरफ्तार कर अपहृत को भी छुड़वा लिया है।