03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand में 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, राहुल-प्रियंका की रैलियों के लिए नहीं मिल रही तारीख

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2027 में वापसी के लिए अपनी तैयारियां तेज करने की योजना बनाई है। पार्टी प्रदेश में चुनावी माहौल बनाने के लिए बड़े नेताओं को मैदान में उतारना चाहती है, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व से रैलियों की तारीख तय नहीं होने के कारण कांग्रेस का प्रस्तावित प्रचार अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। पार्टी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभाएं कराने का प्रस्ताव तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा है, लेकिन अभी तक इन कार्यक्रमों को हरी झंडी नहीं मिली है।

पौड़ी, अल्मोड़ा और हरिद्वार में रैली कराने की तैयारी

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी जनसभाएं आयोजित करने की रणनीति बनाई है। इसके तहत पौड़ी, अल्मोड़ा और हरिद्वार जिलों में पार्टी के शीर्ष नेताओं की रैलियां कराने का प्रस्ताव रखा गया है। अक्तूबर महीने में प्रदेश नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व को इसका कार्यक्रम भेजा गया था। हालांकि, अब तक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की उपलब्धता को लेकर तारीख तय नहीं हो पाई है।

इससे पहले 17 जुलाई 2026 को राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे थे। वहीं, चार जून को अल्मोड़ा और पौड़ी में प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी राहुल गांधी को आना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका विमान पंतनगर एयरपोर्ट से वापस लौट गया था।

राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम के इंतजार में प्रदेश कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अब चुनाव प्रचार को गति देने के लिए राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों पर जोर दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कई बार राष्ट्रीय नेतृत्व से जनसभाओं का कार्यक्रम जल्द निर्धारित करने का आग्रह कर चुके हैं। पार्टी की योजना है कि राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों के जरिए प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए और चुनाव से पहले जनता के बीच कांग्रेस की मौजूदगी मजबूत की जाए।

हालांकि, तारीख तय नहीं होने के कारण फिलहाल इन रैलियों की तैयारियां आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। प्रदेश नेतृत्व को उम्मीद है कि राष्ट्रीय नेताओं का समय मिलते ही प्रस्तावित कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस बार सक्रिय नजर आ रहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा इस बार प्रदेश की राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। वह लगातार उत्तराखंड का दौरा कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। इसके साथ ही वह पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों में भी शामिल हो रही हैं।

पार्टी के भीतर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। कांग्रेस भ्रष्टाचार और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इन मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाकर चुनावी माहौल तैयार किया जा सकता है।

भाजपा ने बूथ स्तर पर मजबूत की चुनावी तैयारी

एक तरफ कांग्रेस राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों की तारीख मिलने का इंतजार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे पर तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी लगातार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। इन दौरों के जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के साथ ही चुनावी रणनीति को मजबूत किया जा रहा है।

राष्ट्रीय नेतृत्व से तारीख मिलते ही होंगी रैलियां: गणेश गोदियाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय नेताओं की चुनावी रैलियां कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश कांग्रेस इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। राष्ट्रीय नेताओं का समय मिलते ही रैलियों का आयोजन कराया जाएगा।

अब देखना होगा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों के लिए तारीख कब मिलती है और पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों को धरातल पर उतारने में कितनी तेजी दिखा पाती है।

Hot this week

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Topics

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img