03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कच्चा मकान जमींदोज हो गया, मलबे में दबा पूरा परिवार, 5 बच्चों समेत 8 लोग घायल

एफएनएन, बरेली : बारिश की वजह से इन दिनों जान माल के नुकसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब आंवला में एक कच्चा मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। मकान गिरने से उसके नीचे पूरा परिवार दबकर घायल हुआ है। एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए।

मामला आंवला के गांव भीमलौर रसूलपुर का है। चंद्रपाल अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ सो रहे थे। बारिश शुरू हुई तो मकान भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे पांच बच्चों और एक महिला समेत कुल आठ लोग दबकर घायल हो गए। वहीं हादसे में तीन बकरियों और एक भैंस की भी मौत हुई है।

सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद फौरी तौर से पुलिस की टीम सक्रिय हुई। एंबुलेंस और डायल 112 मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य चलाकर घायलों को नजदीकी सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये लोग हुए हादसे में घायल 
देर रात हुए हादसे में मकान के अंदर सो रहे  भोजराम पुत्र ढाकनलाल (55 वर्ष), चंद्रपाल पुत्र ढाकनलाल (50 वर्ष) ,सुनीता पत्नी चंद्रपाल  (45 वर्ष) , रवि पुत्र चंद्रपाल (15 वर्ष) , बलवीर पुत्र चंद्रपाल (10 वर्ष), मंजू पुत्री चंद्रपाल (9 वर्ष ) ,ज्योति पुत्री चंद्रपाल (8 वर्ष), संजीव पुत्र चंद्रपाल (2 वर्ष) घायल हुए हैं।

Hot this week

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Topics

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img