03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जानें, आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल के सामने क्या बोल गई ये महिला

Spread the love
  • कहा : 8 साल से पसीना बहाया है, औकात में ले आएंगे

एफएनएन, रुद्रपुर : आम आदमी पार्टी की होटल कंचन तारा में हुई सभा में एक महिला इस कदर बिगड़ गई कि कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के नेताओं को औकात में लाने तक की बात कह डाली। दरअसल यह महिला कुछ बड़े नेताओं को मंच पर तवज्जो न दिए जाने को लेकर आक्रोशित थी, और उसने खासा हंगामा खड़ा कर दिया। वह बहुत जोर जोर से चिल्लाने लगी और सिस्टम को भ्रष्ट बताते हुए पार्टी में शामिल लोगों को चेतावनी तक दे डाली। उसका कहना था कि 8 साल से खून पसीना बहा रहे हैं, ऐसे लोग जो पार्टी में आकर हेकड़ी दिखा रहे हैं, उनको औकात में ला दिया जाएगा। कर्नल कोठियाल के सामने हुए इस हंगामे को लेकर खासी चर्चा रही। हालांकि कर्नल कोठियाल का कहना था कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

Hot this week

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...

Topics

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img