03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सोनू सूद के मुंबई स्थित दफ्तर पहुंची आयकर विभाग की टीम, छह जगहों पर सर्वे करने का दावा

एफएनएन, दिल्ली : कोरोना काल में गरीब मजदूरों के मसीहा बने एक्टर सोनू सूद के मुंबई में मौजूद छह परिसरों में आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सोनू सूद को दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू किए मेंटरशिप कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। बीते दिनों चर्चा थी कि सोनू आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। हालांकि एक बयान में उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। हालांकि इस दौरान एक्टर ने दिल्ली सरकार के कामों की जमकर तारीफ की थी।

  • कोरोना काल में बने मसीहा

सोनू सूद ट्विटर, फोन और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस तरह से मजदूरों की मदद की उससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। वे आज भी किसी की मदद करने की हर संभव कोशिश करते हुए नजर आते हैं। सोनू सूद अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का हिस्सा हैं। इसके अलावा वे और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े हुए हैं।

साल 2020 में शुरू हुई इस खतरनाक महामारी से लगे लॉकडाउन के बीच सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाते हुए नेक कार्यों की शुरुआत की थी। बस उस वक्त से लेकर आज भी मदद का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं और अभिनेता उन्हें फौरन मदद पहुंचाते हैं। फिर चाहे वो कोविड से जुड़ी हो या कोई अन्य समस्या हो। सोनू सूद एक बार हां कर देते हैं तो सहायता लोगों तक पहुंच ही जाती है।

 

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img