03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किशोरी के अपहरण के आरोपी ने फांसी पर लटक कर दी जान

Spread the love

लोहाघाट बंदी गृह में कैद था वनबसा निवासी युवक

एफएनएन, चम्पावत : किशोरी का अपहरण करने के आरोपी ने बंदी गृह के शौचालय में हुड की डोरी से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक लोहाघाट में स्थित बंदी गृह में कैद था। उसे कुछ दिन पहले ही बंद किया गया था। मृतक को बनबसा से गिरफ्तार किया गया था। बंदीगृह में विचाराधीन कैदी की आत्महत्या का मामला सामने आने से खलबली का माहौल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया है कि इसी माह बनबसा निवासी एक किशोरी संदिग्ध हालात में घर से गायब हो गई थी। इस मामले में उसके परिजनों ने बनबसा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जांच में सामने आया था कि उत्तर प्रदेश के खेड़ा कसनी जिला बदायूं निवासी जितेंद्र (22) पुत्र खुशीराम लंबे समय से बनबसा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर बीते 9 जनवरी को किशोरी को जितेंद्र के पास से गिरफ्तार किया था। उसके बाद बनबसा थाना पुलिस ने अपहरण, दुराचार और पॉक्सो के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए जितेंद्र को गिरफ्तार कोर्ट के आदेश पर लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह भेज दिया था। करीब 14 दिन से जितेंद्र लोहाघाट बंदीगृह में बंद था। जितेंद्र मंगलवार सुबह करीब चार बजे बन्दीगृह के शौचालय गया था।

काफी देर बाद दूसरा कैदी शौचालय जाने लगा तो दरवाजा खटखटाने के बाद भी जितेंद्र बाहर नहीं आया। उसके बलपूर्वक दरवाजा खोला गया तो जितेंद्र का छत के ऊपर बल्लियों से लटका शव देख मौके पर मौजूद लोगों के होश फाख्ता हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम आरसी गौतम और सीओ ध्यान सिंह समेत पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेने के बाद पैनल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने बताया है कि बंदीगृह में आत्महत्या के मामले की जांच मजिस्ट्रेट स्तर से की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img