03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों ने दिया धरना, जोरदार प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुरः  दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में रविवार को लालपुर के रामेश्वरपुर मोड़ पर कांग्रेसियों द्वारा विशाल धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु एवं ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

धरना स्थल पर कांग्रेसजनों और किसान-मजदूरों की विशाल सभा में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि  किसान आंदोलन को कुचलने के लिए मोदी सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है। सरकार को हर हालत में किसान विरोधी कृषि बिलों को  वापस लेना ही पड़ेगा, अन्यथा देश भर का किसान उग्र आंदोलन कर सरकार को मजबूर करने के लिए सड़कों पर उतर आएगा। ऐसी हालत में अव्यवस्थाएं होने पर सारी जिम्मेदारी जनविरोधी मोदी-योगी सरकारों और स्थानीय प्रशासन की होगी।

श्री पनेरू ने दावा किया कि तराई का अधिसंख्य किसान भी जन विरोधी किसान बिलों को वापस कराने के लिए हर हाल में किसान आंदोलन को सक्रिय समर्थन देकर उसमें कूदने को उतारू है। धरना-प्रदर्शन में गुरदास कालरा, प्रेम गुंबर, अजीत सचदेवा, सुरजीत गंभीर, सनी बटला, अनवार, श्रीराम शर्मा, गुरदीप सिंह कामरा, रिशु सलूजा, संजू नरसिम्हा, अनुभव, देवेंद्र, रफीक अहमद आदि कांग्रेसी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img