03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने जिम्मेदारों को दिए जनता-कार्यकर्ताओं से गहरे जुड़ाव के निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को दून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर जलपान किया। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वे बीजापुर अतिथि गृह पहुंचे जहां  और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री नड्डा ने अपने संबोधन में  सभी दायित्वधारियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रवास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह में सभी दायित्वधारी प्रदेश में अपनी गतिविधियां तेजी से बढ़ाएं और अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर रात्रि विश्राम भी करें।

इससे पहले शनिवार देर शाम भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने विभिन्न निगमों, समितियों, परिषदों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर सरकार द्वारा नामित दायित्वधारियों, भाजपा के महापौरों, जिला पंचायत अध्यक्षों और जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी दायित्वधारियों से जनता और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क कर संवाद स्थापित करने को कहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जाए।

मोदी की तर्ज पर उत्तराखंड की पब्लिक से जुड़ें भाजपाई

भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि जिस तरह देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ पर विश्वास किया, उसी तरह का कार्य करके दिखाना है कि उत्तराखंड की जनता भी आप पर विश्वास करे। उन्होंने कहा कि प्रवास कार्यक्रमों के दौरान जनता व संगठन के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का भी प्रयास किया जाए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा भी मंच पर उपस्थित थीं।

 

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img