03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जेल में इंसुलिन लेते रहें केजरीवाल, एम्स के पांच डॉक्टरों ने दी सलाह

एफएनएन, दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए कोर्ट के आदेश पर गठित की गई एम्स के पांच डॉक्टरों वाले मेडिकल बोर्ड ने कहा है कि केजरीवाल की हालत फिलहाल ठीक है लेकिन उन्हें इंसुलिन लेते रहना होगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल बोर्ड ने केजरीवाल को इंसुलिन लेते रहने की सलाह दी है और उनकी दवाओं में भी कोई बदलाव नहीं किया है।

इसी के साथ डॉक्टरों ने ये भी कहा है कि केजरीवाल फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ हैं। बता दें, पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन ना दिए जाने को लेकर काफी बवाल हुआ था। आम आदमी पार्टी का आरोप था कि जेल में केजरीवाल की शुगर हर रोज बढ़ रही है, उन्हें इंसुलिन की सख्त जरूरत है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही। आप ने केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप भी लगाया था।

मामला कोर्ट भी पहुंच गया था। अपने डॉक्टर्स से वीडिय कॉन्फ्रेंसिंग पर बात करने की मांग करते हुए अरविंद केजरीवाल ने याचिका दाखिल की।  इस पर कोर्ट ने एम्स के पांच डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया था। इस बोर्ड ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य देखा। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तिहाड़ जेल के डॉक्टर्स भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये कॉल आधे घंटे तक चली। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड ने अरविंद केजरीवाल को दो यूनिट इंसुलिन लेते रहने की सलाह दी है और दवाओं में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

  • शुगर लेवल बढ़ने पर पहली बार दिया गया इंसुलिन

यह बोर्ड अगले हफ्ते फिर अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की समीक्षा करेगा। पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 320 पर पहुंच गया था जिसके बाद उन्हें जेल में पहली बार इंसुलिन दी गई थी।  पिछले हफ्ते दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी उस मांग को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने हर रोज अपने डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करने की अपील की थी। कोर्ट ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया लेकिन तिहाड़ प्रशासन को एम्स के डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठन करने का आदेश दिया था जो ये बता सके कि केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत है या नहीं।

बता दें,  केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सरकार की रद्द हो चुकी शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह एक अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी द्वारा केजरीवाल को जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को 15 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img