03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ यात्रा : हार्ट अटैक से चार यात्रियों की मौत, कपाट खुलने के बाद 29 दिनों में 59 यात्री तोड़ चुके दम

एफएनएन, देहरादून : केदारनाथ में चार यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कपाट खुलने के बाद 29 दिनों में यात्रियों की मौत का आंकड़ा 59 पहुंच गया है। बृहस्पतिवार देर शाम केदारनाथ से लौटते समय पैदल मार्ग पर आदित्य अनंत बनसौण (31) निवासी महाराष्ट्र की अचानक तबियत खराब हो गई थी।

गौरीकुंड में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सोनप्रयाग भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, रात में केदारनाथ में अहमदाबाद निवासी बौयानी हरि भाई लाल और सोनप्रयाग में दौलत, निवासी समेणाबाड़ी, मध्य प्रदेश की मौत हो गई।

शुक्रवार को मलेगांव महाराष्ट्र निवासी दिलीप अयर (62)  की केदारनाथ में मौत हो गई। यात्रा कंट्रोल रूम से बताया गया कि चारों यात्रियों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजे गए हैं। इससे पहले वर्ष 2012 के पूरे यात्राकाल में 72 और 2015 में 57 यात्रियों की मौत हुई थी।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img