03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला, बोले- जनता बदलाव चाहती है

एफएनएन, देहरादून : Dehradun अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के अंतिम दिन देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगी।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के भीतर किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और सभी वरिष्ठ नेता मिलकर संगठन को मजबूत करने तथा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से नाराज है और इस बार बदलाव का मन बना चुकी है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस चुनाव से पहले राज्य के हर वर्ग तक पहुंचेगी। इसके लिए पार्टी की घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) समिति विभिन्न वर्गों, संगठनों और आम लोगों से सुझाव लेकर जनहित से जुड़े मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

प्रेसवार्ता के दौरान वेणुगोपाल ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले का भी जिक्र किया और कहा कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले को भी उठाते हुए आरोप लगाया कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों पर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी और आगामी चुनाव में इन्हें प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाएगी।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img