03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

17 july को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा करना है।

राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में तय हुआ है, जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा संपन्न हुआ है। कांग्रेस अब राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी का इससे पहले 4 और 5 जून को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित था। वह पंतनगर हवाई अड्डे तक पहुंच भी गए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा के लिए उड़ान संभव नहीं हो सकी। इसके बाद उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि देशभर में सामने आए पेपर लीक मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका आरोप है कि इससे कई परिवारों को मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में युवाओं और छात्रों की समस्याओं को सुनने के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और इसी कड़ी में अब उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

कांग्रेस का कहना है कि राज्य में रोजगार के अवसरों की कमी के कारण बड़ी संख्या में युवा दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए प्रभावी नीति नहीं बन पाई है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर 17 जुलाई की शाम देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे तथा उनके सुझाव और समस्याएं सुनेंगे।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img