03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कासगंज: पुलिस गोतस्करों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो गोतस्करों की लगी गोली

Spread the love

एफएनएन, कासगंज: थाना सहावर और एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम की बुधवार तड़के गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गोतस्करों के गोली लगी है। तीन गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए गो तस्करों के कब्जे से दो जिंदा बैल भी मिले। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने 2500 रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मुठभेड़ थाना सहावर के गांव फरीदपुर के जंगल में तड़के सुबह की बताई जा रही है। गो तस्करी को लेकर सहावर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम तस्करों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच दो बाइकों पर सवार होकर तस्कर दो बैलों को कटाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, एक नहीं चार गोलियां चला दीं, पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग इमरान उर्फ पलुआ निवासी मुहल्ला कुरैशी और तौसीफ निवासी मुहल्ला काजी घायल हुए हैं, जबकि तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भगाने में सफल रहे।

गिरफ्तार हुए दोनों तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट लगी हुई है। उनके खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज है। उनके कब्जे से दो जिंदा बैल, दो तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, चार खोखा, दो बाइक, रस्सी, छुर्रा, कुल्हाड़ी बरामद हुई हैं। घटना की जानकारी  मिलते ही एसपी अंकिता शर्मा मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने  बताया कि दोनों तस्करों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही हैं। भागने वाले तस्कर के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img