03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून: चोरी और स्नेचिंग की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं. साथ ही उनसे चोरी का माल को खरीदने वाले एक आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा है.आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग जगहों से छीने 5 मोबाइल फोन और चोरी की दो स्कूटियां बरामद हुई हैं. साथ ही आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, स्नेचिंग, चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में कई मुकदमे दर्ज हैं.

पहला मामला: बीती 12 फरवरी को सुरेश कुमार वर्मा ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया कि एक्सिस बैंक की पार्किंग से उनकी स्कूटी किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है. तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई.

दूसरा मामला: बीती 4 मार्च को किरण तिवारी निवासी यमुना कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 मार्च की शाम जब वो यमुना कॉलोनी बाजार से सामान लेकर फोन पर बात करते हुए पैदल ही अपने घर की तरफ जा रही थीं. तब पीछे से दो अज्ञात स्कूटी सवार आए और उनका मोबाइल छीनकर भाग गए. पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था.

तीसरा मामला: बीती 6 मार्च को पीड़िता पूर्णिमा ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि गोविंदगढ़ ईदगाह के पास दो अज्ञात स्कूटी सवार उसका फोन छीनकर भाग गए. जिसमें पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

वहीं, तीनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कैंट थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले.

पुलिस ने दो स्नेचर दबोचे: इसी कड़ी में कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दो आरोपी कुबेर गुप्ता और शुभम जलाल को दबोच लिया. आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद हुई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्कूटी को दिसंबर महीने में पटेलनगर क्षेत्र से चुराया था.

चोरी का माल को खरीदने वाले एक आरोपी भी चढ़ा हत्थे: वहीं, आरोपियों ने देहरादून में अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन छीनने और उन्हें अपने एक अन्य साथी विशाल को बेचने की जानकारी दी. जिस पर पुलिस टीम ने विशाल उर्फ बिहारी को अन्य घटनाओं में छीने मोबाइल और कुबेर एवं शुभम के कैंट क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया.

नशे की लत को पूरा करने के लिए स्नेचर बने कुबेर और शुभम: आरोपी कुबेर और शुभम एक दूसरे को पिछले 6 सालों से जानते थे. दोनों नशे के आदी हैं. अपने नशे की लत को पूरी करने के लिए वो राह चलते लोगों के मोबाइल छीनने और सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को चोरी करने का काम करते थे. चोरी किए गए मोबाइल फोन और स्कूटियों को अपने साथी विशाल के पास सस्ते दामों में बेच देते थे.

जुआ खेलने का आदी है विशाल: विशाल जुआ खेलने का आदी है. वो आरोपियों से खरीदे मोबाइल और अन्य सामानों को अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचकर अपने जुए की लत को पूरा करता था. कैंट क्षेत्र में घटना को अंजाम देने से पहले 3 मार्च को आरोपी शुभम जलाल पुणे से देहरादून आया था. साधुराम इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आरोपी कुबेर और विशाल उर्फ बिहारी से मिला था. जहां तीनों ने मिलकर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई थी.

Hot this week

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img