03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ : हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण की संभावनों को तीन संस्थाओं की एक नई कमेटी गठित, एक सप्ताह में देंगे रिपोर्ट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, जोशीमठ : जोशीमठ की तलहटी पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण सरकार के लिए चुनौती बन गया है। चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क को सरकार जल्द से जल्द बनवानी चाहती है। वैज्ञानिक संस्थाओं की जांच के अलावा अब सरकार ने तीन संस्थाओं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई), आईआईटी रुड़की और टीएचडीसी की एक कमेटी बनाई है, जो एक सप्ताह में बाईपास के निर्माण को लेकर अपनी रिपोर्ट सोंपेगी।

जोशीमठ में बाईपास निर्माण के विरोध के बीच राजधानी में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने सरकार की मनसा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण होना सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनकी अपनी शंकाएं हैं।

किसी को लगता है कि इससे उनका रोजगार छीन जाएगा तो किसी को लगता है कि इसके निर्माण के दौरान जोशीमठ में भूधंसाव और बढ़ सकता है। जबकि वैज्ञानिक इन सब बातों की अपने-अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। इसके अलावा तीन और तकनीकी संस्थाओं की एक कमेटी बनाई गई है, जो अपने स्तर से जांच कर रिपोर्ट सरकार को देगी।

कमेटी से एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। सरकार का कहना है कि सड़क का निर्माण सामरिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही, इसके बनने से लोगों का समय बचेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी। उन्होंने कहा बीआरओ के अनुसार, सड़क के निर्माण में ढाई साल का वक्त लग सकता है, लेकिन इस समय को और कम कैसे किया जाए, इस पर भी विचार किया जा रहा है।

इसके अलावा शुक्रवार को बीआरओ के अधिकारियों की टीम ने भी सड़क के दोनों छोर (हेलंग और मारवाड़ी) में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। बीआरओ के चीफ इंजीनियर कर्नल पीएस जोशी ने बताया कि आज वह खुद मौके पर पहुंचे थे, सड़क निर्माण की हर संभावना पर विचार किया जा रहा है। अन्य तकनीकी संस्थाएं भी सर्वेक्षण का काम कर रही हैं, शीघ्र ही इस संबंध में कोई ठोस फैसला लिया जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img