03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

झारखंड: दुमका में पति को बंधक बना 17 लोगों ने किया 5 बच्चों की मां के साथ गैंगरेप

Spread the love

हाइलाइट्स:

  • पति के साथ मेला देखकर घर लौट रही महिला से दरिंदगी से इंसानियत शर्मसार  
  • 17 आरोपियों ने पति को कब्जे में करके पार कर दी वहशीपन की सारी हदें
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी, एक आरोपी की पीड़िता ने की पहचान

 

एफएनएन, दुमका (झारखंड) ः झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में पति के साथ मेला देखकर घर लौट रही पांच बच्चों की मां के साथ 17 दरिंदों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला बीती देर रात का है जब महिला मेला देखकर पति के साथ घर लौट रही थी। संताल परगना क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीआईजी, एसपी ने ली घटना की जानकारी
इससे पहले डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल के साथ पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली और पीड़ित महिला के बयान के आधार पर मामले की त्वरित जांच पड़ताल कर संलिप्त आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
मेला देखकर लौट रही महिला संग हुई शर्मनाक वारदात
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पांच बच्चे की मां पीड़ित महिला अपने पति के साथ मंगलवार को सामान खरीदने साप्ताहिक हाट गयी थी। उसी गांव में मेला का भी आयोजन किया गया था। देर रात मेला से लौटते समय कुछ मनचलों ने पति को कब्जे में लेकर महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बुधवार की सुबह पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पति को बंधक बनाकर चार घंटे तक हवस का नंगा नाच

पीड़िता के पति ने बताया कि गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है। जहां वो अपनी पत्नी के साथ खरीददारी करने गया था। खरीददारी कर करीब 8 बजे बाजार से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़के खड़े थे। उनमें से पांच लड़कों ने उसे पकड़ा और बाकी लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गये। सभी ने बारी बारी से महिला के साथ देर रात 12 बजे तक गैंगरेप किया।

पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही, तफ्तीश जारी

घटना की किसी को जानकारी नहीं देने की धमकी देकर सभी लड़के घटनास्थल से फरार हो गए. मामले में पुलिस ने बताया है कि जांच चल रही है। इसके अलावा एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले को संदेहास्पद बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला ने पुलिस को दिए बयान में घटना में 17 आरोपियों के संलिप्त होने की बात बतायी है, जिसमें से एक आरोपी को वो पहचानती है, जो उसी के गांव का रहने वाला बताया जाता है।

-सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस उपमहानिरीक्षक दुमका, झारखंड

 

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img