03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानीः एमबी पीजी कॉलेज में रद्द होंगे 362 स्टूडेंट्स के एडमीशन

Spread the love
  • बार-बार जोर देने पर भी कालेज की फीस जमा नहीं कर रहे थे, अब भुगतेंगे खामियाजा

एफएनएन, हल्द्वानीः एमबी पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष कक्षाओं में मेरिट के आधार पर हाल ही में प्रवेश पाने वाले 362 विद्यार्थियों के दाखिले अब रद्द किये जाएंगे। बार-बार जोर देकर बताने के बावजूद
एक भी छात्र-छात्रा की फीस जमा न हो पाने की वजह से कालेज प्रशासन ने यह कड़ा निर्णय लिया है।

एमबी पीजी कालेज हलद्वानी में बीते दो माह से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में दाखिले चल रहे हैं। लेकिन कुछ स्टूडेंट्स की लापरवाही से दाखिले की पूरी प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। बीए, बीएससी और बीकाम में तीन मेरिट सूचियां निकाली जा चुकी हैं।

इन सूचियों में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित फीस जमा करवाकर दाखिला प्रक्रिया समय से पूरी कराने को कई बार कहा जा चुका है। लेकिन मैरिट में चयनित अधिकांश विद्यार्थी दाखिला मिल चुकने के बावजूद कालेज की निर्धारित फीस जमा करने को तैयार नहीं हैं। इस वजह से अपनी बारी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे मैरिट से नीचे रह गए बहुत से गरीब विद्यार्थियों को इनकी जगह दाखिला लेने का मौका नहीं मिल पा रहा है। अब कालेज प्रशासन ने फीस जमा न करा पाने वाले स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं के ऐसे सभी 362 विद्यार्थियों का दाखिला निरस्त करने का कड़ा निर्णय ले लिया है। कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में अब तक करीब तीन हजार दाखिले किए जा चुके हैं।

इन कक्षाओं के दाखिले होंगे निरस्त
बीए प्रथम वर्ष – 66
बीएससी (पीसीएम) प्रथम वर्ष-  112
बीएससी (जेडबीसी) प्रथम वर्ष – 78
बीकाम प्रथम वर्ष – 106

 

Hot this week

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img