03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

30 हजार की रिश्वत ले रहा नंदौसी विद्युत उपकेंद्र का जेई आबिद हुसैन गिरफ्तार

नलकूप कनेक्शन के बदले वसूल रहा था रिश्वत, किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, एफआईआर

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के नंदोसी उप केंद्र पर छापा मारकर जूनियर इंजीनियर (जेई) आबिद हुसैन को ₹30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों धर दबोचा। जेई किसान से नलकूप का कनेक्शन दिलाने के एवज में यह रकम ले रहा था। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी जेई को थाना फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस के हवाले कर दिया है और भ्रष्टाचार निवारण और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जेई को गिरफ्तार भी कर लिया है।

रिश्वतखोर जेई आबिद हुसैन

जानकारी के मुताबिक थाना फतेहगंज पश्चिमी के बल्लिया पूर्वी गांव निवासी नत्थू लाल को अपने खेत में सिंचाई के लिए नलकूप कनेक्शन कराना था। आरोप है कि ऑनलाइन कनेक्शन स्वीकृत करने के लिए बिजली निगम के नंदोसी उपकेंद्र का जेई आबिद हुसैन उनसे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की। इस पर एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को जेई आबिद हुसैन को किसान से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी गई है। आरोपी जेई आबिद हुसैन बिजनौर जिले का मूल निवासी है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img