एफएनएन ब्यूरो, बरेली। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के नंदोसी उप केंद्र पर छापा मारकर जूनियर इंजीनियर (जेई) आबिद हुसैन को ₹30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों धर दबोच लिया।
एफएनएन ब्यूरो-देहरादून-उत्तराखंड।उत्तराखंड ऱाज्य चिकित्सा महानिदेशालय के वरिष्ठ सहायक को मंगलवार को विजिलेंस टीम ने छह हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली/बदायूं। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर बदायूं जिले के थाना कादरचौक के भूड़ा भदरौल पुलिस चौकी इंचार्ज/एसआई हरगोविंद सिंह यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया और उझानी थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के बाद गाड़ी में बैठाकर बरेली ले आई और उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश किया। एंटी करप्शन विभाग की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
एफएनएन ब्यूरो, बदायूँ। यूपी के बदायूं में एंटी करप्शन सेल टीम ने सोमवार को नगर पालिका के एक रिश्वतखोर कर्मचारी को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने उसे सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के हवाले कर भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सात लाख रुपये रिश्वत की रकम बरामदगी मामले में फरार चल रहे फरीदपुर कोतवाली के निलंबित इंस्पेक्टर रामसेवक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निलंबित इंस्पेक्टर रामसेवक को 60 दिनों के भीतर जिला एवं सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।