03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, सीएम योगी भी पहुंचे

Spread the love

एफएनएन, बागपत : सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज एक साथ मंच से वोटरों को साधेंगे। दोनों ही जनसभा में पहुंच चुके हैं, जबकि सीएम योगी भी जनसभा स्थल पहुंच चुके हैं। जनसभा स्थल पर भारी संख्या में भाजपा व रालोद कार्यकर्ता मौजूद हैं। यहां समर्थक योगी मोदी और जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखे। बागपत लोकसभा सीट से रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान भी मंच पर मौजूद हैं। वहीं सीएम योगी कुछ देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

एनडीए की यह जनसभा जनता वैदिक कालेज के मैदान पर आयोजित की जा रही है, जिसकी तैयारियों में भाजपा व रालोद नेताओं के साथ ही पुलिस अधिकारी दिनभर जुटे रहे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

रालोद-भाजपा गठबंधन ने जाट बिरादरी के डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने भी ब्राह्मण व बसपा ने गुर्जर को मैदान में उतारा है। वहीं इस सीट के रालोद के खाते में जाने से कुछ वोटर छिटकने का डर रालोद-भाजपा गठबंधन को सता रहा है।

ऐसे में जाटों के साथ ही अन्य को एकजुट करने के लिए मतदान से ठीक पहले इस रैली को अहम माना जा रहा है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ व रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी भी वोटरों को साधने का काम करेंगी।  
हालांकि यह बाद में साफ होगा कि इसमें वह कितने कामयाब हुए हैं। वहीं इस रैली को लेकर रालोद व भाजपा नेताओं ने कई जगह बैठक की और सभी को रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर आने के लिए कहा गया। इसके अलावा रैली की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पुलिस अधिकारियों ने भी रैली स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Hot this week

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img