03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ईरान कभी हार मानने वाला देश नहीं, सीजफायर के दावों के बीच खामेनेई ने दिया बड़ा बयान

एफएनएन, ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब एक नए पड़ाव पर पहुंच चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा की थी, लेकिन ईरान ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जो लोग ईरानी जनता और उसके इतिहास को जानते हैं, वे समझते हैं कि ईरान कभी आत्मसमर्पण करने वाला राष्ट्र नहीं रहा।”
ईरान युद्धविराम के मूड में नहीं! खामनेई ने यह बात सोशल मीडिया मंच एक्स पर कही। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि ईरान फिलहाल युद्धविराम के लिए तैयार नहीं है और वह इजरायल पर अपने हमले जारी रखेगा।
ट्रंप का युद्धविराम को लेकर दावा इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि मध्य पूर्व में 12 घंटे के लिए युद्धविराम लागू हो गया है, जिसके बाद युद्ध समाप्त माना जाएगा। ट्रंप ने यह घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की थी।
ट्रंप का कहना: ईरान और इजरायल सहमत ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि ईरान और इजरायल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। उनके अनुसार, अगले 6 घंटों में दोनों देश अपने सैन्य अभियान पूरे कर लेंगे, जिसके बाद 12 घंटे का युद्धविराम शुरू होगा।
“युद्ध कई सालों तक चल सकता था” – ट्रंप ट्रंप के मुताबिक, पहले ईरान 12 घंटे का युद्धविराम लागू करेगा, इसके बाद इजरायल भी अगले 12 घंटों में इसमें शामिल होगा। 24 घंटे पूरे होने पर 12 दिनों का युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त माना जाएगा। ट्रंप ने इस युद्धविराम के लिए ईरान, इजरायल और पूरी दुनिया को बधाई दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह युद्ध कई वर्षों तक चल सकता था, जिससे मध्य पूर्व को भारी नुकसान उठाना पड़ता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Hot this week

Mukteshwar से शुरू हुई 658 KM की हिमालयन MTB चैलेंज-2026, 10 जिलों से गुजरेंगे साइकिल राइडर्स

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा...

Haridwar में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबीं दो कारें, बड़ा हादसा टला

एफएनएन , हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img