03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कैडर की 1983 बैच की आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा ने शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 143 वर्षों के आरपीएफ इतिहास में पहली बार किसी महिला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है, और वह 31 अक्टूबर, 2026 तक अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर कार्यरत रहेंगी।

तीन दशक से अधिक का अनुभव

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सोनाली मिश्रा अपनी व्यावसायिक कुशलता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उनके पास तीन दशक से अधिक का अनुभव है। इससे पहले, वह भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन और भर्ती) के साथ-साथ मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी और पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की निदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी अपनी सेवाएं दी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्हें कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में कार्य करने का अनुभव है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक और विशिष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनकी पेशेवर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

क्या बोला रेल मंत्रालय

रेल मंत्रालय ने कहा कि आरपीएफ को भारतीय रेल के विशाल नेटवर्क पर संपत्तियों की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधों की रोकथाम की जिम्मेदारी दी गई है। मिश्रा के समावेशी और दूरदर्शी नेतृत्व से बल को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके व्यापक अनुभव से आरपीएफ के आधुनिकीकरण, क्षमता निर्माण और सामुदायिक सहभागिता को नया आयाम मिलेगा। मंत्रालय के अनुसार, मिश्रा का ध्यान अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ाने और मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों तथा यात्रियों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम पर केंद्रित रहेगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद, मिश्रा ने सतर्कता, साहस और सेवा के मूल्यों को कायम रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्रालय ने बताया कि आरपीएफ ने अपनी नई प्रमुख का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है और उनके नेतृत्व में नये कीर्तिमान स्थापित करने की आशा व्यक्त की है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img