03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऑनलाइन लूडो छात्रा के लिए जानलेवा साबित हुआ, लाखों रुपए गंवाने के बाद की आत्महत्या

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह के ऑनलाइन गेम आ रहे हैं. अधिक पैसा कमाने के लालच में युवा पीढ़ी लगातार ऑनलाइन गेम का शिकार हो रही है. ऑनलाइन गेम के चलते में कई लोग अपने जमा पूंजी को भी गंवा चुके हैं. मोबाइल पर आनलाइन गेम्स ने एक बीएससी की छात्रा की जान लील ली है.

बताया जा रहा है कि छात्रा काफी दिनों से मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो गेम खेल रही थी. जिसमें उसने करीब 4 से 5 लाख रुपए गवां दिये. इसके बाद आहत होकर बीएससी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने छात्रा का शव उसके कमरे से बरामद किया. कमरे से एक नोट भी मिला है. जिसमें उसने मरने की वजह आनलाइन लूडो गेम का जिक्र किया है. छात्रा ने नोट में लिखा है कि वह लूडो में चार-पांच लाख रुपये हार चुकी है, इसलिए अब वह और नहीं जी सकती है.

बताया जा रहा कि मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड पर स्थित स्पेरो कालोनी का है. यहां की 21 वर्षीय छात्रा शहर के एमबीपीजी कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. उसके पिता जेल पुलिस अल्मोड़ा में तैनात हैं. शुक्रवार को छात्रा घर पर अपनी मां व भाई के संग थी. दोपहर में भाई व मां बाजार में किसी काम के लिए आए थे. वापस घर पहुंचे तो कमरे के अंदर छात्रा का शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img