03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टिहरी झील में 24 नवंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल, सीएम धामी बोले,- तेजी से उभरता नया पर्यटन स्थल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : साहसिक पर्यटन के शौकीनों के लिए टिहरी झील नए आकर्षण का केंद्र बनकर उभरी है। यही कारण है कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड के अंतर्गत सरकार वहां नियमित रूप से विभिन्न आयोजन करती आ रही है। इसी कड़ी में टिहरी झील में 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के 135 पायलट लेंगे। इस दौरान एक्रो फ्लाइंग, सिंक्रो फ्लाइंग, विंगसूट फ्लाइंग, डी-बैंगिंग जैसी कलाबाजी को देख सैलानी रोमांचित होंगे।

यह पहला अवसर है, जब उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल की मेजबानी करने जा रहा है। इस रोमांचकारी आयोजन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 35 अंतरराष्ट्रीय और 100 भारतीय पायलट भाग लेंगे। टिहरी के जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी के अनुसार इस आयोजन के दौरान यूफोरिया, पांडवास जैसे नामी बैंड भी शाम के समय अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस फेस्टिवल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

  • फेस्टिवल में लगेगा जमावड़ा

उधर, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने इंटरनेट मीडिया में इस फेस्टिवल को लेकर वीडियो जारी किया है। इसमें कहा गया है कि लुभावने टिहरी एक्रो फेस्टिवल का अनुभव करें, जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा विस्मयकारी हवाई कलाबाजों का जमावड़ा होने जा रहा है। यह असाधारण घटना एक अविस्मरणीय माहौल का वादा करती है, जो सभी को मंत्रमुग्ध कर देगी।

  • सीएम धामी ने कही ये बात

डेस्टिनेशन उत्तराखंड को वैश्विक पहचान दिलाने को सरकार पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है। साहसिक पर्यटन के खेलों के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने के लिए नित नए आयोजन किए जा रहे हैं। टिहरी झील में होने वाला अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल इस दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img