03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा; सात लोगों के मारे जाने की सूचना

एफएनएन, जम्मू: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिला डोडा के भारत मार्ग पर एक टेंपों ट्रैवलर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। टेंपो का नंबर- JK064847 है। घटनास्थल पर कई लोगों के शव नजर आ रहे हैं। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस सहित बचाव टीम पहुंच गई है।

घटना को लेकर अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को डोडा-बराथ मार्ग पर पोंडा क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई, जब पंजीकरण संख्या JK06-4847 वाला एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में करीब सात लोगों के मारे जाने की सूचना है और 10 से 15 लोग घायल हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की सही संख्या की पुष्टि अभी बाकी है। दुर्घटना के समय वाहन में कई यात्री सवार थे।

बचाव कार्य शुरू

स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवकों द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और अधिकारी पीड़ितों को निकालने और आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने आगे कहा कि बचाव अभियान समाप्त होने और पीड़ितों की पहचान पूरी होने के बाद और जानकारी साझा की जाएगी।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img