Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउद्योगपति मुकेश अंबानी छोटी बहू संग पहुंचे बद्रीनाथ धाम, पांच करोड़ रुपये...

उद्योगपति मुकेश अंबानी छोटी बहू संग पहुंचे बद्रीनाथ धाम, पांच करोड़ रुपये किए दान

एफएनएन, चमोली : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख व देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच मुकेश अंबानी अपनी छोटी पुत्रवधू राधिका के साथ भगवान के दर्शन किए।

सुरक्षा के घेरे में मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम की यात्रा की और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) को पांच करोड़ रूपए की धनराशी दी। उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपा। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे।

सौंपा पांच करोड़ का चेक

मुकेश अंबानी और उनकी छोटी बहू ने पांच करोड़ का चेक बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपा।

रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देश के सबसे अमीर आदमी और उद्योगपति मुकेश अंबानी कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उनके निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments