03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मिस नॉर्थ इंडिया का ताज जीतने वाली सिमरन चौधरी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने साथियों के साथ किया सम्मानित

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : देश की प्रतिभावान बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में सम्पूर्ण विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इसी सभी बेटियों पर हर देशवासी नाज कर रहा है। यह बात वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने मिस नॉर्थ इंडिया का ताज जीतने वाली रूद्रपुर निवासी सिमरन चौधरी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर साथियों के साथ उनके आवास पर सम्मानित करने के बाद परिजनों से बातचीत करते कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जब से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कनाडा दिया गया है देश की बेटियां हर क्षेत्र में विश्व में देश का नाम निरंतर रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में तो देश की बेटियों ने कई सफलताएं प्राप्त कर सम्पूर्ण विश्व को अपनी ओर आकर्षित किया है। वहीं सौंदर्य प्रतियोगिता, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, प्रशासन, राजनीति, सेना, इंजीनियर सहित तमाम क्षेत्रों में बेटियां अपना लोहा मनवा रही हैं। चुघ ने कहा कि पिछले कई दशकों से बोर्ड एवं सीबीएससी के परीक्षाफल में हमेशा बेटियों का प्रदर्शन उत्कर्ष रहा है।

चुघ ने सिमरन को आर्शीवाद देते हुए उसके परिजनों को सिमरन की इस सफलता पर बधाई दी। इस दौरान उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, अतुल छाबड़ा, अमित गौड, नीलकंठ राणा, शिवकुमार शिबू, राज कोली, दीपक राणा आदि मौजूद थे

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img