03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में फुटवियर की दुकान में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: शहर के तल्लीताल बाजार क्षेत्र में स्थित एक फुटवियर की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने से दुकान में रखा फुटवियर और अन्य सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं आग लगने से दुकान स्वामी को काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है. वहीं घटना की फायर ब्रिगेड की टीम पड़ताल में लग गई है.

देर शाम तल्लीताल स्थित विक्की फुटवियर नाम की दुकान में अचानक आग भड़क उठी. बाजार क्षेत्र में दुकानें एक-दूसरे से सटी होने के कारण आग फैलने का खतरा काफी अधिक था, लेकिन समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों और व्यापारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. आग से दुकान में रखा काफी सामान जल गया, जिससे व्यापारी को आर्थिक नुकसान हुआ है. तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन साह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी.

वहीं अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और फायर कर्मियों ने आग बुझा दी. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि दुकान बंद करने से पहले बिजली के उपकरणों की जांच अवश्य करें, क्योंकि फायर सीजन शुरू होने से पहले ही अग्निकांड की घटनाएं सामने आने लगी हैं. बताते चलें कि बीते दिन भी शहर के सात नंबर क्षेत्र में एक ब्रिटिश कालीन घर में भीषण आग लग गई थी. जिसमें घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था. साथ ही एक और ब्रिटिशकालीन इमारत ने अपना अस्तित्व खो दिया. वहीं घटना की दूसरे दिन बाद नैनीताल विधायक सरिता आर्या समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंचे थे. जिन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण किया साथ ही अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन कर राहत देने की बात कही थी.

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img