03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक शिव अरोरा ने इंद्रा कॉलोनी में रामलीला का फीता काटकर कर किया शुभारंभ, विधायक बोले, – प्रभुश्रीराम के आदर्शों से समाजिक जीवन में मिलती है प्रेरणा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : इंद्रा कालोनी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर कर व गणेश वंदना कर पूर्ण विधि विधान से किया। बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे विधायक शिव अरोरा को श्रीशिव नाटक कमेटी के सदस्यों द्वारा श्रीराम की प्रतिमा भेट कर स्वागत किया, वही रामलीला के शुभारंभ अवसर पर प्रथम दिन विधायक शिव अरोरा ने नारियल फोड़कर शुरुआत की।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा इंद्रा कालोनी रामलीला में उनका नाता काफी पुराना रहा है और जब समाजिक जीवन मे थे तब से आ रहे हैं और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद इस प्रकार मिला कि रुद्रपुर की सेवा करने का अवसर क्षेत्र के विधायक के रूप में मिला है निश्चित रूप से जनता के आशीर्वाद ओर प्रभु राम की प्रेरणा से क्षेत्र के विकास के लिये पूरी ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है और इंद्रा कालोनी की रामलीला बहुत आकर्षन का केंद्र रहती है जिसके जीवन मे आत्मसार करने मात्र से आनंद की अनुभूति होती है, विधायक शिव अरोरा ने नारद मुनि सुंदर वंदन ओर श्री कृष्ण आरती के मंचन का आनद लिया।

उन्होंने कहा रामलीला हम करोड़ो सनातनियो को अपने धर्म के प्रति जागरूक ओर मजबूती के साथ खड़े रहने के लिये एक प्रेरणा का कार्य करती है विधायक शिव अरोरा ने कमेटी के सभी सदस्यों और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी वह हर वर्ष इस भव्य रामलीला का मंचन करते रहे ओर प्रभु राम की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर इसी प्रकार बनी रहे। इस दौरान पार्षद रंजीत सागर, विकास सागर मयंक कक्कड़, डंम्पी चोपड़ा, विकास बठला, जसवंत, मनमोहन सिंह,भरत शाह, कमेटी से जगदीश सुखीजा, नरेश घई सुरेंद्र घई, जोली कक्कड़, हरबंस ठुकराल, राजकुमार भुसरी, राकेश छाबड़ा, विजय परुथी, अवतार खुराना,राजकुमार परुथी, मंगत खुराना,जीतू अरोरा, भोला ठुकराल, चिमन ठुकराल, कशिश अरोरा सन्नी घई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img