03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एलओसी पर देर रात पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:केंद्र सरकार लगातार कूटनीतिक दांव से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को घेर रही है। ऐसे में बौखलाया पाकिस्तान हरकतों से बाज नहीं आ रहा। एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर फायरिंग की है। 25-26 अप्रैल की रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में LoC के पास कई जगहों पर छोटे हथियारों से बिना किसी कारण गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इससे पहले 24-25 अप्रैल की रात भी पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर फायरिंग की गई थी।

एलओसी पर लगातार दूसरे दिन फायरिंग

भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने देर रात एलओसी पर गोलीबारी। भारतीय जवानों ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। अभी तक भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबरों के अनुसार, गोलीबारी कई जगहों पर हुई। लेकिन अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि ये जगहें कौन सी हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि भारतीय जवानों ने उकसावे का जवाब देते समय संयम बरता और उचित कार्रवाई की।

 पाकिस्तान को भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
फरवरी 2021 में 2003 के युद्धविराम समझौते को फिर से लागू करने के बाद से, इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं कम हो गई थीं। हालांकि, कभी-कभी छोटी-मोटी झड़पें अभी भी हो जाती हैं। भारतीय रक्षा अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। LoC पर शांति बनाए रखने के लिए है। सेना का कहना है कि वे किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

एलओसी पर फायरिंग, भारतीय सेना ने क्या कहा

पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। श्रीनगर में रक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि 25-26 अप्रैल की मध्य रात्रि कश्मीर में एलओसी के पार पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंह तोड़ जवाब दिया।

Hot this week

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Topics

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img